शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद अंतर्गत जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ऐमी में स्थित चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज, पीजी डिग्री कॉलेज और सीएनएसएस पब्लिक स्कूल की करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद गहरा गया है। हरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने अपने सगे भाई विविजय सिंह समेत अन्य लोगों पर विद्यालयों की संपत्ति और आय पर कब्जा करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, हिस्सेदारी से वंचित करने और लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके स्वर्गीय पिता जगवीर सिंह ने अपनी पैतृक भूमि दान देकर इन शिक्षण संस्थानों की स्थापना की थी, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद प्रबंधन पर एकतरफा कब्जा कर लिया गया और पीड़ित व उनकी पत्नी को कथित फर्जी हस्ताक्षरों के सहारे समिति से हटा दिया गया। राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने का भी आरोप है।
इसी मामले से जुड़े एक अन्य शिकायती पत्र में बरेली निवासी अशोक कपूर और उनके साथियों ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कथित फर्जी एफआईआर, दस्तावेजों में गड़बड़ी, रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितता और करीब 19.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस पूरे मामले को लेकर शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाने, विद्यालयों की संपत्ति और आय की स्वतंत्र जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड