शुरू न्यूज़
बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर घाट स्थित ब्रह्मदेव मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के महंत रामचंद्र दास ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि उन्हें मंदिर को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी किए जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने समय रहते इस मामले पर ध्यान नहीं दिया तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठा सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
महंत का कहना है कि मंदिर में देव स्थान और उनके गुरु विष्णु दास की समाधि बनी हुई है, जिसे हटाने पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। महंत के इस कदम के समर्थन में कई अन्य संत-महंत भी आ गए हैं, वहीं गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंदिर को बचाने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और महंत ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड