शुरू न्यूज़
बरेली के थाना किला पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चन्द्रभानु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था और उसे सत्यप्रकाश पार्क से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और 39 दोपहिया वाहनों का फाइनेंस करवाकर कंपनी के साथ गबन की वारदात को अंजाम दिया।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि चन्द्रभानु खुद श्रीराम फाइनेंस में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। वह फाइनेंस प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों के आधार, पैन और अन्य दस्तावेजों को हासिल करता था, जिनमें वह टीम के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर हेरफेर करता था। ग्राहकों से वसूले गए पैसों का पूरा हिस्सा कंपनी में जमा करने के बजाय, आरोपी और उसके साथी उसे आपस में बांट लेते थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड