शुरू न्यूज़
बरेली की देवरनियां नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत में इस समय जो ‘वर्क आउटसोर्सिंग’ के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं, वे शासन के निर्धारित नियमों और वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप नहीं हैं।
शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पता लगाया जाए कि वर्तमान व्यवस्था शासनादेशों के अनुसार चल रही है या नहीं। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, शिकायत में यह भी मांग की गई है कि वर्तमान ‘वर्क आउटसोर्सिंग’ व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर शासन के नियमों के अनुसार सामान्य आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू की जाए। जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों और भुगतानों की समीक्षा भी करने की बात कही गई है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड