शुरू न्यूज़
EO-RO भर्ती घोटाला: 7 लाख में ब्लूटूथ से नकल करने वाली महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, 3 साल से थी फरार
राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने EO-RO भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने और पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना गांव निवासी 23 वर्षीय कोमल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित था।
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित EO-RO भर्ती परीक्षा-2022 में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए संगठित तरीके से नकल करवाई गई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पोरव कालेर और उसके चाचा तुलछाराम कालेर ने एक नकल गिरोह बनाया था, जिसने 14 मई 2023 को आयोजित परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को नकल करवाई।
जांच में पता चला कि कोमल ने भी परीक्षा पास कराने के लिए ₹7 लाख में सौदा किया था। नियुक्ति मिलने के बाद यह राशि देने की बात तय हुई थी। मामले का खुलासा होने के बाद वह फरार हो गई और गिरफ्तारी से बचने के लिए जोधपुर व नागौर में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छिपकर रह रही थी।
एसओजी के अनुसार, इस मामले में अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोमल वर्ष 2020 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। RPSC द्वारा परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद से वह लगातार फरार थी। फिलहाल एसओजी आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
#newsfeed #newstoday #NewsUpdate
#BreakingNews #BREAKING
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड