₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

मिशन शक्ति 5.0: संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान

खबरें 24

मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्राम चौपालों में महिलाओं को किया गया जागरूक
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सभी थानों की पुलिस एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्राम चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पोर्टल की जानकारी देते हुए इन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कणेसर तथा थाना बखिरा पुलिस ने दुर्गाजोत चौराहा एवं नन्दौर चौराहा पर महिलाओं, बहू-बेटियों और बालिकाओं के साथ चौपाल आयोजित कर मिशन शक्ति 5.0 तथा शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व से अवगत कराया। अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न के विरुद्ध तत्काल आवाज उठाने की अपील की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी