शुरू न्यूज़
एक पेड़ मां के नाम ,अपना दल यस के पदाधिकारी ने इंडस्ट्रियल एरिया में किया वृक्षारोपण
*संतकबीरनगर/खलीलाबाद।* जनपद के इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में शनिवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष माननीय जाटव आर पी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री माननीय राम लखन पटेल जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अपना दल एस के पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर आरपी गौतम ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डाक्टर पी सी पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहित पटेल, व्यापार मंच जिला अध्यक्ष विकास चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन “जय अपना दल एस” और “दीदी अनुप्रिया पटेल जिंदाबाद” के नारों के साथ हुआ।
– *मुख्य अतिथि*: जाटव आर पी गौतम – अपना दल एस प्रदेश अध्यक्ष
– *विशिष्ट अतिथि*: राम लखन पटेल – पूर्व मंत्री
– *अन्य*: डा. पीसी पटेल, जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहित पटेल, विकास चौधरी अनिल चौधरी सचिन सिंह प्रदेश पदाधिकारी राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी शंभू नाथ चौधरी विधानसभा अध्यक्ष मेहदावल मणि चंद पटेल अवधेश गुप्ता तमाम सैकड़ो लोग उपस्थित थे
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड