₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि और प्रशासन

Durgesh Mishra

ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने बढ़ाया मदद का हाथ, अनाथ बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
महुली (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कलान में माता-पिता के संरक्षण से वंचित चार मासूम बच्चों की मदद के लिए अब प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि भी आगे आने लगे हैं। मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव और खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री लेकर बच्चों के घर पहुंचे। सहायता मिलने पर मासूमों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
ग्राम कलान निवासी विदेशी पुत्र अयोध्या और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी करीब पांच माह पूर्व अपने चार छोटे बच्चों को छोड़कर कहीं चले गए थे। इसके बाद बच्चों के सामने भोजन और रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। बच्चों की चचेरी बहन कुंती देवी ने जिलाधिकारी से मिलकर सहायता की गुहार लगाई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को उपजिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कोटेदार को नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर मदद करने की अपील की थी।
इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नीलमणि ने भी बच्चों के घर पहुंचकर अपने निजी खर्च से टीन शेड, दीवार, दरवाजे की व्यवस्था कराने तथा आर्थिक सहयोग देने की पहल की। इसके बाद मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव और बीडीओ कुलदीप कुमार ने खाद्यान्न, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि ऐसे असहाय बच्चों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है और हर सक्षम व्यक्ति को इसमें सहयोग करना चाहिए।
इस दौरान एडीओ पंचायत सतीश चंद्र कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी मेघनाथ, जयंत कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी