श्री गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद, प्रमुख मंदिरों एवं पूजा पण्डालों में चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में श्री गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु संतकबीरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
त्योहार के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पण्डालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखा गया। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
पुलिस टीमों द्वारा मंदिरों एवं पण्डालों के आसपास भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर भी सतर्क दृष्टि रखी गई।
महिला सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता-
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा एवं विशेष सुरक्षा का एहसास बना रहा।*
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
संतकबीरनगर पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड