संतकबीरनगर- जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौप ज्ञापन दीपावली से पहले ड्राइवरों की 3 मांगें नहीं मानी तो 12 नवंबर से देशभर में स्टीयरिंग छोड़ अभियान”अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ।
लखनऊ/आजमगढ़,अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ ने सरकार को दो टूक अल्टीमेटम दिया है। संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने शासन को भेजे पत्र में कहा है कि दीपावली से पूर्व ड्राइवर समुदाय की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।
संघ का दावा है कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर कोई ठोस व संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी फेडरेशन के आह्वान पर 12 नवंबर 2026 से अखंड भारत ड्राइवर मजदूर कल्याण संघ “स्टीयरिंग छोड़ अभियान” में शामिल होने को बाध्य होगा।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि ड्राइवर समुदाय के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सामाजिक सुरक्षा वाला भविष्य सुनिश्चित करना है। संगठन ने लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाई हैं।
संघ ने मांग की है कि इस ज्ञापन को माननीय राज्य सरकार एवं संबंधित केंद्रीय मंत्रालय तक अग्रेषित कर तीनों मांगों पर सकारात्मक पहल की जाए। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, श्रम मंत्रालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड