मेलानखुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में हुई सोशल आडिट की बैठक
वित्तीय वर्ष 2025 -26 में हुए कार्यों का हुआ सत्यापन
मेंहदावल, संतकबीरनगर
जनपद के बेलहरकला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। बुधवार को बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलान खुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से हुए विकास कार्यों का सत्यापन खुली बैठक द्वारा किया गया। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया।
आपको बताते चलें कि बेलहरकला ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया।
ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान की उपस्थिती में ग्रामीण छांगुर, उर्मिला, राम उजागिर, किशोर, गुजराती, सोनमती, मिश्रीलाल आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजमती के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता, पंच0सहायक निशा आदि लोग उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेलान खुर्द की बैठक में आये जवाहिर लाल, उमेश, अनूप कुमार, सुरेंद्र, संगीता देवी, लक्ष्मी, गुड़िया, अंजलि आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यो से सहमति जताई। इसी तरह से ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई एवं भगौसा में भी सोशल आडिट की बैठक ग्राम के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यो से सहमति जताई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड