*थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 384/2026, धारा 137(2)/64(2) बीएनएस थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता मकसूद अली पुत्र महबूब अली निवासी ग्राम नटवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अलीनगर पुल के पास गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादी द्वारा दिनाँक 10.09.2026 को थाना महुली पर वादी की बहन को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 10.09.2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 देवेंद्र तिवारी, हे0का0 श्रीकांत यादव ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड