जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संत कबीर नगर । जिलाध्यक्ष कोटेदार संघ, दीप नरायण राय एवं अन्य उचित दर विक्रेताओं द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर माननीय मुख्यमंत्री जी, उ0प्र0 सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया गया, जिसमें उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रुपए 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर रुपए 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर मा0 मुख्यमत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं मा0 खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
जिलाध्यक्ष, कोटेदार संघ एवं मौके पर उपस्थित अन्य उचित दर विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेता (कोटेदार) मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 खाद्य मंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को रुपए 90 से बढ़ाकर रुपए 125 प्रति क्विंटल, अर्थात रुपए 35 प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की सवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाती है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए वह सभी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से कृत्यज्ञता व्यक्त करते हैं। साथ ही, मा0 खाद्य एवं रसद मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए उनके लाभांश में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए तथा उनकी बात को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। उन्हें विश्वास है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय जी के मार्गदर्शन में उचित दर विक्रेताओं के हित में आगे भी सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।
जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से यह धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सादर प्रेषित करते हुए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद अभय नारायण सहित जनपद के सम्मानित कोटेदार आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड