महुली में पैदल गश्त के साथ अतिक्रमण हटाया, सीसीटीवी से बढ़ी निगरानी
महुली। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को महुली पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने के साथ दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई।
पैदल गश्त के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाया गया। पुलिस ने दुकानदारों से प्रतिष्ठानों के सामने निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने तथा सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान किया।
वहीं, कस्बे में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे महत्वपूर्ण स्थानों पर गतिविधियों की निगरानी बढ़ेगी और किसी घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक साक्ष्य जुटाने में भी मदद मिलेगी।
पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि तकनीक, सतर्कता और जनसहयोग के माध्यम से अपराध की रोकथाम के साथ महुली कस्बे में सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड