गोकशी का वांछित आरोपी मुठभेड़ में ढेर नहीं, घायल होकर गिरफ्तार
पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए आरोपी ने झोंकी गोली, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
तमंचा, खोखा व मिस कारतूस बरामद; एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का लिया हाल
संतकबीरनगर |
धनघटा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामले में वांछित आरोपी महबूब उर्फ ढिमल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय खलीलाबाद में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की रात धनघटा थाना क्षेत्र के मैली गांव में बछड़े को चोरी कर उसके वध किए जाने के मामले में आरोपी महबूब वांछित चल रहा था। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी खाजो पूरवा, मैली स्थित कुआनो नदी के पास मौजूद है। सूचना पर धनघटा पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस का कहना है कि टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महबूब के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।
तमंचा और कारतूस बरामद
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा, एक मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर धनघटा थाने में मुकदमा संख्या 642/2026 के तहत आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
साथियों के साथ मिलकर बछड़े के वध की बात कबूली
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में महबूब ने बताया कि उसने अपने साथियों जहूर और सद्दाम के साथ मिलकर बछड़े को चोरी कर उसका वध किया था। आरोपी के अनुसार, मांस जहूर के घर पर रखा गया था, जबकि पशु के अवशेष नदी में बहा दिए गए थे। घटना के बाद महबूब गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। आरोपी थाना धनघटा में दर्ज मुकदमा संख्या 640/2026 में गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में वांछित था।
घायल आरोपी के उपचार की स्थिति जानने के लिए एसपी संदीप कुमार मीना जिला चिकित्सालय खलीलाबाद पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड