रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

अघोषित विद्युत कटौती पर उपभोक्ताओं का आक्रोश, नीलमणि ने सौंपा ज्ञापन

S R Pandey

धनघटा विधानसभा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या को लेकर नीलमणि ने अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन
– धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश फीडरों से लगातार हो रही अघोषित कटौती से आक्रोशित हैं उपभोक्ता
धनघटा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न फीडरों से इन दिनों लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण जहां नाराज़ है वहीं नगर पंचायत हैसर धनघटा के विभिन्न वार्डों में लो वोल्टेज की समस्या से नगर वासी पीड़ित हैं। लोगों ने जब अपनी समस्याओं की फरियाद पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि से किया तो समस्याओं के तत्काल निराकरण को लेकर उन्होंने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता से मुलाकात किया। उपभोक्ताओं की समस्याओं से संबंधित एक पत्रक सौंप कर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग किया।
धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुख्लिसपुर, हरिहरपुर, मोलनापुर, कोचरी आदि फीडरों से इन दिनों रात और दिन में लगातार अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पिछले दिनों क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नीलमणि से मिलकर इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने की माँग किया था। इसी तरह हैसर धनघटा नगर पंचायत के कई वार्डों में नगर वासी लो वोल्टेज की समस्या से परेशान है। उन्होंने विभिन्न वार्डों में 11 हजार वोल्ट की विद्युत व्यवस्था को LT 440 वोल्ट में परिवर्तित किए जाने की मांग रखी। जिससे बिजली आपूर्ति को सुचारु एवं बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से संबंधित समस्याओं के समाधान की भी मांग किया। नीलमणि ने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम नागरिकों को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान कराने का आग्रह किया। अधिशाषी अभियंता ने इन समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी