डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक हुई आयोजित।
विकास खण्ड बघौली के छूटे हुए 12 राजस्व ग्रामों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मिली प्रशासनिक स्वीकृति।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद संत कबीर नगर के विकास खण्ड बघौली में पूर्व में छूटे हुए 12 राजस्व ग्रामों को योजना से आच्छादित किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।
इसी क्रम में विकास खण्ड बघौली के पूर्व में छूटे हुए 12 राजस्व ग्रामों—भैसँथ, दोढ़या, लोरीक बारी, हरापट्टी, हरदी, कुरियापार बेलहसा, कदमा, मदरहा, महला, चिलवानखोर एवं सुबरवनकोट को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त 12 राजस्व ग्रामों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित किए जाने हेतु ₹21.43 करोड़ का DPR को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की तरफ़ से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम महेन्द्र राम को राज्य पेयजल एवम् स्वच्छता मिशन कार्यालय लखनऊ को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त DPR पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में DWSM द्वारा विचारोपरांत इसे राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) को स्वीकृति हेतु प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन 12 छूटे हुए राजस्व ग्रामों को योजना में शामिल किए जाने से वहां के ग्रामीण परिवारों को “हर घर नल से जल” की सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी, अधिशाषी अभियंता भूगर्भ जल विभाग, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड