औद्योगिक क्षेत्र के आसपास बनेगा 132/33 केवी उपकेंद्र, उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन से निजात के साथ उपकेंद्रों पर मानक के अनुसार जेई व लाइनमैन की तैनाती की मांग
संतकबीरनगर। औद्योगिक उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान और उनके सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई को लेकर बुधवार को विद्युत वितरण खंड खलीलाबाद के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अभियंता (वितरण) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, बस्ती क्षेत्र बस्ती इं. विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक में उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने औद्योगिक क्षेत्र के आसपास 132/33 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नए उपकेंद्र का निर्माण महत्वपूर्ण है।
वहीं उद्यमी सुधाकर पाल ने विद्युत आपूर्ति में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की समस्या को कम करने के साथ ही उपकेंद्रों पर मानक के अनुसार अवर अभियंता और लाइनमैन की तैनाती किए जाने की मांग की। उद्यमियों ने विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
मुख्य अभियंता (वितरण) इं. विजय कुमार गुप्ता ने उद्यमियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने की बात कही।
बैठक में अधीक्षण अभियंता संतकबीरनगर, अधिशासी अभियंता खलीलाबाद, मेंहदावल एवं विद्युत परीक्षण खंड के अधिकारी, उपखंड अधिकारी खलीलाबाद टाउन व मेंहदावल टाउन के साथ उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक, सुधाकर पाल, वीर सिंह, कबीर ऑयल, गोयल एडिबल्स, श्री देव इंडस्ट्रीज समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड