रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पुष्कर चौधरी ने बच्चों संग चखा एमडीएम, रसोइयों को सम्मान

Durgesh Mishra

बच्चों संग बैठकर पुष्कर चौधरी ने चखा एमडीएम, रसोइयों को मिला सम्मान

सभी पांच रसोइयों को एप्रन व 100-100 रुपये का पुरस्कार, विद्यालय में वाटर कूलर लगवाने की घोषणा
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। कम्पोजिट विद्यालय मेंहदावल में गुरुवार को उस समय माहौल खुशनुमा हो गया, जब अपना दल (व्यापार मंडल) के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी विद्यालय पहुंचे। दोपहर करीब 11:30 बजे बच्चे मध्याह्न भोजन (एमडीएम) कर रहे थे। बच्चों को स्वादिष्ट भोजन करते देख पुष्कर चौधरी ने प्रसन्नता जताई और रोटी-दाल की गुणवत्ता की सराहना की।
प्रधानाध्यापक केशरी लाल ने उनसे विद्यालय में तैयार किए जा रहे एमडीएम का स्वाद चखने का आग्रह किया। आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए पुष्कर चौधरी ने विद्यालय के शिक्षकों एवं भोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था से प्रसन्न होकर उन्होंने विद्यालय के सभी पांच रसोइयों को एप्रन तथा 100-100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पुष्कर चौधरी ने विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ की सुविधा को देखते हुए वाटर कूलर लगवाने की घोषणा भी की। घोषणा होते ही विद्यालय परिवार ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालय में भोजन की व्यवस्था और साफ-सफाई देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा रसोइयों के कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक केशरी लाल, राकेश कुमार, रामायन प्रसाद, श्रीराम जनम, ओम प्रकाश वर्मा, ध्रुव सिंह, श्रीमती शशि कला, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, सुश्री प्रिया, पलक, सरिता तथा स्कूल कैप्टन आदर्श समेत विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं भोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने विद्यालय के लिए वाटर कूलर लगवाने की घोषणा तथा रसोइयों के सम्मान के लिए पुष्कर चौधरी के प्रति आभार जताया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी