*चोरी की बुलट को कबाड़ में बेचने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, विधि विरुद्ध कार्य करने वाला 01 बालक निरुद्ध 25,000 रुपये नकद बरामद*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों एवं 01 विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक को आज दिनांक 03.09.2026 को सिकटहा पुलिया के पास से अभियुक्तगण को 25,000 रुपया नकद के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 02.09.2026 को वादी मो0 इरफान खान पुत्र मो0 मुस्लिम खान निवासी मानपुर, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना महुली पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में उनके भाई मो0 गुफरान खान के घर के सामने खड़ी बुलट मोटरसाइकिल नं0 UP58X 2616 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 368/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 317(4), 317(5) एवं 112 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण / निरुद्ध बालक का विवरण-
1. मदन गुप्ता पुत्र स्व0 बुद्धुराम निवासी सिकटहा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
2. आशिफ शेख पुत्र युसुफ शेख निवासी मुमताज नगर भीमण्डी थाना भीमण्डी जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) हाल पता ग्राम मानपुर, थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
3. 01 विधि विरुद्ध कार्य करने वाला बालक।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तगण एवं विधि विरुद्ध कार्य करने वाले बालक द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में उन्होंने परसौना रोड, महुली स्थित एक घर के सामने खड़ी बुलट मोटरसाइकिल नं0 UP58X 2616 चोरी कर ली थी तथा उसे मदन गुप्ता की कबाड़ की दुकान पर 25,000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की निशानदेही पर मदन गुप्ता की कबाड़ की दुकान पर पहुंचकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मदन गुप्ता द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति एक बुलट मोटरसाइकिल लेकर उसके पास आए थे, जिसके बदले उसने उन्हें 25,000 रुपये दिए थे। बाद में मोटरसाइकिल चोरी की होने की जानकारी होने पर उसने उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेच दिया।
*बरामदगी का विवरण*
• ₹25,000/- नकद
• ₹2,600/- जामा तलाशी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*- उ0नि0 सोमनाथ मिश्रा, उ0नि0 गौतम यादव, हे0का0 आनन्द दूबे, का0 सुनील कुमार सिंह ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड