गोरखपुर में खेत में मिली महिला की न्यूड लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में 35 साल की एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने न्यूड कर उसकी डेडबॉडी सड़क किनारे खेत में फेंक दी। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किया गया। फिलहाल, लाश की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। शव के प्रथम दृष्टया अवलोकन में किसी प्रकार की जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
घटना के संबंध में पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से गहनता से जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड