इटौवा में लाइब्रेरी का संचालन हुआ शुरू नवयूवक तैयारी में जुटे
– पंचायत भवन में स्थापित लाइब्रेरी में शासन से मिली 21 सौ पुस्तकें और दो कंप्यूटर निखारेंगे गाँव के युवाओं की प्रतिभा
– ग्राम पंचायत द्वारा वाई फाई,एयर कंडीशन और आरओ प्लांट से लैस करने की तैयारियां शुरू
– गांव की युवा प्रतिभाओं को तकनीकी दक्षता दिलाने के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है लक्ष्य – सर्वेश सिंह
भारत की संस्कृति, प्राचीन भारतीय योद्धाओं की वीरता से लैस इतिहास, मुगल का साम्राज्य, शक हूणों के युद्ध के अंदाज से लेकर वैश्विक क्रांतियों का सफ़र से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन की गाथाएं अब गांव के युवाओं को उनके ही पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी में उपलब्ध होंगी। इतना ही नहीं गांव की प्रतिभाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के साथ ही विश्व पटल पर संचालित गतिविधियों से ऑनलाइन भी पारंगत बनाने का प्लेटफॉर्म बन कर तैयार है। इसकी बानगी देखनी हो तो नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इटौवा स्थित पंचायत भवन पर आइये। जहां शासन की नीतियों के तहत स्थापित ग्राम लाइब्रेरी में दर्जनों युवा अपना कैरियर संवारने में जुटे हुए हैं।
शासन द्वारा गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना का शुभारंभ हुआ तो इटौवा के प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने अपने प्रयासों से गांव को भी योजना में सम्मलित करा दिया। पिछले दिनों शासन की तरफ से गांव के पंचायत भवन में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 21 सौ पुस्तकें, 13 कुर्सियां, दो बड़े मेज़, आधा दर्जन अलमारियाँ भेजी गईं। साथ ही दो सेट कंप्यूटर का भी इंतजाम किया गया। समान उपलब्ध हुआ तो गांव के युवाओं के कैरियर के प्रति संवेदनशील युवा प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने तत्काल व्यवस्थित अंदाज में लाइब्रेरी का शुभारंभ कर दिया। संचालन शुरू होते ही गांव के युवाओं की भीड़ लाइब्रेरी पर उमड़ने लगी। प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी को वाई फाई से लैस करने के साथ लाइब्रेरी को वातानुकूलित बनाने की ग्राम पंचायत की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए आने वाले युवाओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाने की भी तैयारी अंतिम दौर में है। श्री सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इस लाइब्रेरी की स्थापना से गांव की प्रतिभाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर साहित्य, इतिहास, सामाजिक गतिविधियों और सामान्य ज्ञान की विस्तृत जानकारी हो सकेगी। साथ ही तकनीकी दक्षता के साथ साथ ऑनलाइन वैश्विक पटल की सभी गतिविधियों से भी अवगत हो सकेंगे। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि शासन की यह बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। इटौवा में लाइब्रेरी के व्यवस्थित संचालन पर बीडीओ ने प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह के समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड