रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

देर रात लगी आग, लाखों का सामान राख; डिहवा बाजार में हड़कंप

Jan Bharat Tv

*देर रात धू-धूकर जली किराना दुकान, लाखों का सामान राख; अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग*
*डिहवा बाजार में मचा हड़कंप, रेफ्रिजरेटर से लेकर लैपटॉप और किराना सामान तक आग की भेंट*
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहवा बाजार स्थित रामजानकी मार्ग पर मंगलवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किराना एवं बेकरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11 बजकर 12 मिनट पर स्थानीय लोगों ने उमेश बेकर्स एवं किराना स्टोर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देखीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना आसान नहीं था। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश सामान आग की चपेट में आकर जल चुका था दुकान संचालक उमेश अग्रहरि ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि उनकी दुकान धू-धूकर जल रही है।
उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा बड़ी मात्रा में किराना एवं रोजमर्रा के उपयोग का सामान, बेकरी उत्पाद, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप, इनवर्टर-बैटरी सहित छोटे-बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ हैघटना के बाद पूरे डिहवा बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानों और सामान को लेकर चिंतित नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग समय रहते आसपास की दुकानों तक फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट अथवा किसी अन्य कारण की संभावना पर चर्चा हो रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित दुकानदार उमेश अग्रहरि ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, नुकसान का आकलन कराने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी