रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ

Ramesh Dubey

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*
*संतकबीरनगर पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध*
जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के स्पष्ट निर्देश-*
 शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए।
 निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
 शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
 पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी