के एस पान्डेय पब्लिक स्कूल हरिहरपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र और प्रबंधक ने किया गुरुजनों का सम्मान
*संतकबीरनगर,🎇
संवाददाता।* नाथनगर : हरिहरपुर स्थित के. एस. पांडे पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अमरेंद्र पांडे ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को हम लोग शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। उनका जीवन एक आदर्श और गुणवत्तापूर्ण था।
*केक काटकर किया शिक्षकों का सम्मान*
विद्यालय के सभी क्लास के बच्चों ने अपनी-अपनी कक्षा में अपने क्लास टीचर के साथ केक काटकर उन्हें विश किया और एक-दूसरे को केक खिलाया। बच्चों ने अपने हाथों से शिक्षकों को केक खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस डॉ. अमरेंद्र पांडे ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। बच्चों द्वारा इस तरह सम्मान पाकर सभी शिक्षक भावुक हो गए। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव और तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे सभी लोगों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना किया
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड