₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

एसआर परिवार ने धूमधाम से मनाया डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन, किया पौधरोपण

Durgesh Mishra

संतकबीरनगर जिले में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाले तथा बस्ती मंडल के युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले, नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी, एसआर हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नाथनगर स्थित एसआर कैंपस में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पूर्व प्रमुख ने केक काटकर सभी का अभिवादन किया, वहीं सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी राजनीतिज्ञों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाइयाँ दी जाने लगी थीं।

मुख्य कार्यक्रम नाथनगर स्थित एसआर हॉस्पिटल एवं एकेडमी के संयुक्त कैंपस में आयोजित हुआ, जहाँ एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय और पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने अपने डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी को केक काटकर और फूल गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए पूर्व प्रमुख श्री चतुर्वेदी ने एसआर परिसर में पौधरोपण भी किया। उनके बड़े भाई, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन और जिले में सामाजिक संरचना के अग्रदूत डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसके अतिरिक्त, खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे सहित बस्ती और संतकबीरनगर जिले के हजारों लोगों ने सोशल मीडिया एवं उनके पैतृक आवास पर पहुँचकर फूल गुलदस्ता भेंट कर पूर्व प्रमुख को दीर्घायु होने की कामना के साथ बधाई दी। बस्ती जिले में स्थित राजन इंटरनेशनल एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी और असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव पांडेय के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने भी अपने चेयरमैन के जन्मदिन पर केक काटा और बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, युवा समाजसेवी निहालचंद पांडे, अजय मिश्र, रत्नेश मिश्र, आलोक उपाध्याय, दिग्विजय यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रेमप्रकाश पांडेय, कृष्णा मिश्र, महेंद्र चौधरी, दिलीप अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी