संतकबीरनगर के नाथनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत गौरा में ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के सौजन्य से पंचायत भवन पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए। मौके पर मौजूद ऑपरेटर ने लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कार्ड तैयार किए।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को योजना के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि इस आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र परिवार सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने की अपील की ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड