रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

खलीलाबाद में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

S R Pandey

जी पी एस इंटर कॉलेज खलीलाबाद में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
जीपीएस इंटर कॉलेज में गूंजा स्काउट गाइड का जोश, आपदा प्रबंधन के गुर सीखकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
टेंट निर्माण, गांठ बांधने और आपदा से बचाव का शानदार प्रदर्शन, तीन दिवसीय प्रशिक्षण में निखरी बच्चों की दक्षता
अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा का पाठ पढ़कर तैयार हुए स्काउट गाइड, समापन पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संतकबीरनगर। जीपीएस इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भारत स्काउट एवं गाइड संस्था, संतकबीरनगर के तत्वावधान में आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सोपान के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण, विभिन्न प्रकार की गांठ बांधने, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा और विषम परिस्थितियों में बचाव के तौर-तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर अतिथियों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी तथा सूर्या ग्रुप की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए टेंट, आपदा प्रबंधन की व्यवस्था, रहन-सहन तथा अन्य गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों से आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों और रस्सी में विभिन्न प्रकार की गांठ लगाने से संबंधित सवाल किए, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक जवाब दिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण दे रहीं स्काउट गाइड प्रशिक्षिका पल्लवी विश्वकर्मा ने बच्चों को विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने, आत्मरक्षा करने तथा आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के व्यावहारिक तौर-तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी दक्षता का परिचय दिया।
इस अवसर पर सूर्या ग्रुप की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि स्काउट गाइड के बच्चों को दैविक आपदा से निपटने और विषम परिस्थितियों में जीवन की रक्षा करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है। बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान जो गुण सीखे हैं, वे भविष्य में किसी भी आपदा या कठिन परिस्थिति में उनके काम आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से मिले इन गुणों को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए बच्चों को इन्हें अपने दैनिक जीवन में भी आत्मसात करना चाहिए।
वहीं सूर्या ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बच्चों की सराहनीय प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ हर विषम परिस्थिति का सामना करने की निपुणता विकसित होती है। आपदा प्रबंधन, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रशिक्षण में सीखे कौशल को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान जीपीएस इंटर कॉलेज के शिक्षक चिंतामणि उपाध्याय, शिक्षक गिरजेश पांडे, शिक्षक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शिक्षक रामानंद गौड़, शिक्षिका शशि लता राय, शिक्षिका सरोज राय, शिक्षिका प्रतिभा पांडे, शिक्षक रामानंद यादव एवं शिक्षक दिनेश तिवारी सहित विद्यालय के तमाम शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्काउट गाइड के बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी