*पिथमपुर से उठी छात्रों की हुंकार,19 सितंबर को इंदौर में गूंजेगी युवाओं की आवाज!*
*भर्ती घोटाले और पेपर लीक के मुद्दों पर छात्रों ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’कार्यक्रम को लेकर मंथन*
पिथमपुर। औद्योगिक नगरी पिथमपुर में अब फैक्ट्रियों के सायरन के साथ छात्रों की आवाज भी बुलंद होती नजर आ रही है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान भर्ती घोटाले, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
संवाद के दौरान छात्रों ने अपने भविष्य, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी चिंताओं को सामने रखा। युवाओं का कहना रहा कि परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता उनकी सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि एक परीक्षा की तैयारी में युवाओं के वर्षों का समय और परिवार की मेहनत दांव पर लगी होती है।
बैठक में आगामी 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि युवाओं की समस्याओं को केवल चर्चा तक सीमित रखने के बजाय उनकी आवाज को मजबूती से उठाने की जरूरत है। पिथमपुर से उठी छात्रों की आवाज अब इंदौर में कितनी बुलंद होती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड