रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

वडोदरा में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, PM बोले – भारत विनिर्माण की नई गाथा लिख रहा

Jan Bharat Tv

वडोदरा में 35 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात*

-पीएम मोदी बोले—डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर विकसित भारत की जीवनरेखा,चिप से जहाज तक भारत लिख रहा विनिर्माण की नई गाथा*
धार, 8 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे, रेलवे, उद्योग, ऊर्जा, कौशल विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े विकास कार्यों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों और सामान की तेज आवाजाही हो, नए रोजगार और अवसर पैदा हों तथा आर्थिक विकास को गति मिले। उन्होंने 2800 किलोमीटर लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे तेजी से विकसित हो रहे भारत की “जीवनरेखा” बताया।
पीएम मोदी ने कहा कि माल और यात्री ट्रेनों के अलग-अलग संचालन से माल ढुलाई की गति बढ़ी है। इससे परिवहन समय, ईंधन और लागत में कमी आई है तथा किसानों को भी अपने फल, सब्जियां और अन्य जल्दी खराब होने वाली उपज बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिल रही है।
उन्होंने बताया कि जेएनपीटी से वडोदरा तक डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन से बड़ी मात्रा में माल कम समय में पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों तक रेल संपर्क बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
“चिप से जहाज तक भारत का नया निर्माण”
प्रधानमंत्री ने वडोदरा की औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब विनिर्माण क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि “चिप से लेकर जहाज तक, भारत विनिर्माण की नई गाथा लिख रहा है।” उन्होंने सी-295 सैन्य परिवहन विमान के निर्माण और रेलवे कोच, वैगन व लोकोमोटिव निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमता को भी रेखांकित किया।
पीएम मोदी ने सौर ऊर्जा, फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में बड़ी संख्या में परिवार अब बिजली उत्पादक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
युवाओं पर फोकस, एआई और कौशल विकास पर जोर
प्रधानमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि बदलती अर्थव्यवस्था में केवल पारंपरिक डिग्री पर्याप्त नहीं हैं। युवाओं को लगातार नए कौशल सीखने और उनमें सुधार करने की जरूरत है।
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की पहल का भी उल्लेख किया। साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, रोबोटिक्स और उद्योग जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग को बढ़ाने तथा युवाओं को एआई के लिए तैयार करने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा, आधुनिक तकनीक, कौशलयुक्त युवा और आत्मनिर्भर विनिर्माण ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी