अनाथ मासूमों के बीच पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने मनाई जन्माष्टमी, बांटी खुशियां
*नाथनगर ब्लॉक के कलान गांव पहुंचकर बच्चों को दिया घरेलू सामान, खाद्यान्न व मिठाइयां*
धनघटा। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा, न्याय और जरूरतमंदों के प्रति सेवा का संदेश देता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं हैंसर धनघटा नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि ने नाथनगर ब्लॉक के ग्राम कलान पहुंचकर अनाथ मासूम बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं नीलमणि बच्चों के लिए घरेलू जरूरत का सामान, खाद्यान्न और मिठाइयां लेकर पहुंचे। उन्होंने बच्चों की कुशलक्षेम जानी और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर उन्होंने अपनत्व का भाव व्यक्त किया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के बीच पहुंचने से उनके चेहरों पर भी मुस्कान दिखाई दी बताया जाता है कि इससे पहले भी नीलमणि इन बच्चों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। माता-पिता के सानिध्य से वंचित इन मासूमों के लिए उन्होंने रिहायशी आवास की व्यवस्था कराने के साथ गृहस्थी के आवश्यक सामान उपलब्ध कराने में सहयोग किया है। पर्व और त्योहारों के अवसर पर भी वह बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटते हैं इस अवसर पर नीलमणि ने कहा कि इन मासूम बच्चों में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का प्रतिबिंब दिखाई देता है। उनके साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाकर उन्हें आत्मीय सुख और संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि इन मासूमों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे नीलमणि ने कहा कि इन बच्चों का बचपन भले ही माता-पिता के दुलार से वंचित रहा हो, लेकिन समाज के लोगों का स्नेह और सहयोग उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज का सहयोग और माधव की कृपा इन बच्चों के जीवन में खुशियों के नए रंग भरती रहेगी ‘मासूमों में दिखती है माधव की छवि’नीलमणि ने कहा कि कलान के इन बच्चों के साथ समय बिताने पर उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है और इनके सुखद, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड