बीआरसी पाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षकों की जनसुनवाई
पाली/गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत परिषदीय एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए बुधवार, 23 सितंबर को बीआरसी पाली के प्रांगण में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने की।
इस दौरान ब्लॉक पाली के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी सेवा संबंधी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। कर्मचारियों को सेवा, वेतन, पेंशन, अवकाश सहित अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र एवं प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कुमार विक्रम पांडेय एवं बीआरसी के कर्मचारियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
नेवास प्राथमिक विद्यालय से मार्कण्डेश्वर नाथ चौबे, अभिनय मद्धेशिया, दिनेश सिंह, प्रभाकर सिंह, दयाशंकर सिंह, अविनाश त्रिपाठी, बलवंत सिंह, सुधीर कुमार मल्ल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी जनसुनवाई में उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड