गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पास कूड़े का अंबार, जिम्मेदार मौन
गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे मुख्य मार्ग पर इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह गंदगी जमा होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां कूड़ा पड़ा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्थान के मुख्य मार्ग पर इस तरह गंदगी का जमा होना नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है।
अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार कब तक इस समस्या का संज्ञान लेते हैं और मुख्य मार्ग को कूड़ा मुक्त कराया जाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड