महुली बाजार में अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई, दुकानदारों ने स्वयं हटाया सामान
थाना महुली पुलिस ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे हटवाए। अभियान का उद्देश्य आमजन के लिए सुगम आवागमन, सुरक्षित यातायात और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत महुली पुलिस टीम ने बाजार में पैदल गश्त कर दुकानों के बाहर रखे सामान का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकानदारों से संवाद स्थापित करते हुए सार्वजनिक मार्ग और फुटपाथ पर सामान न रखने की अपील की।
पुलिस की समझाइश का सकारात्मक असर देखने को मिला और अधिकांश दुकानदारों ने स्वेच्छा से दुकानों के बाहर रखा सामान हटा लिया। इससे बाजार में यातायात सुचारु हुआ तथा राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली।
महुली पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड