थाना स्टेशन रोड़ पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या का प्रयास एवं फायरिंग के प्रकरण में फरार चल रहे 02 आरोपियों किया गिरफ्तार
मुरैना -दिनांक 30.07.26 को फरियादी हनी टैगोर निवासी नेकसिया गली उत्तमपुरा मुरैना द्वारा थाना स्टेशन रोड़ पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 29.07.26 को करन बाल्मीक एवं उसके अन्य साथियों द्वारा रात्रि के समय 11:40 बजे उसके साथ मारपीट, गाली-गलौच कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें अनिल कुमार टैगोर गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी द्वारा की उक्त रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड़ पर अप.क्र. 201/26 धारा 110,296 (बी), 3 (5) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना (भापुसे) द्वारा घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में फरारशुदा आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना श्रीमती दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ द्वारा थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के आस-पास निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
थाना स्टेशन रोड़ पुलिस के सतत् प्रयासों एवं कड़ी मेहनत के फलस्वरूप दिनांक 09.08.26 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्टेशन रोड़ पुलिस द्वारा अप.क्र. 201/26 धारा 110,296 (बी),3 (5) बी.एन.एस. इजाफा धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में वांछित मुख्य आरोपीगण मनोज बाल्मीक एवं धीरू बाल्मीक को उत्तमपुरा से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल 02 आरोपीगण को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय बरैया थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ मय फोर्स उनि राममंत्र गुप्ता, प्रआर रविन्द्र, आर कपिल पचौरी, आर कमल की सराहनीय भूमिका रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड