शुरू न्यूज़
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के घर से फरार होने का मामला सामने आया है। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली यह लड़की अपने बिस्तर पर एक स्व-लिखित पत्र छोड़कर 27 जून 2026 की रात 11:00 बजे से 28 जून 2026 की सुबह 4:00 बजे के बीच घर से चली गई। उसके 52 वर्षीय पिता ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी चौथी बेटी, जो कक्षा 9वीं में पढ़ रही थी, घर से बिना बताए चली गई। वह अपनी मां के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा में एक चिट्ठी छोड़ गई है, जिसमें उसने लिखा है कि उसे ढूंढा न जाए और परेशान न हों, क्योंकि वह उस लड़के के साथ बहुत दूर जा रही है जिससे उसकी बात होती थी। अनपढ़ पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर ले गया है।
रविवार रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की रविवार तक भी वापस नहीं लौटी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड