संत कबीर नगर के बघौली क्षेत्र में जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत कुल 10 दुकानों की जांच की गई, जिसमें से 7 नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पोस (POS) मशीन के स्टॉक से भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया और मौके पर उपस्थित किसानों से भी उर्वरक वितरण को लेकर जानकारी ली गई।
जांच टीम को देखकर दुकान बंद कर भागने के कारण दो दुकानदारों, जिनमें जनता खाद भंडार (देवापार) और लतीफ खाद भंडार (काबरा) शामिल हैं, का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि उर्वरक वितरण में फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अब्दुल कादिर खाद भंडार (पचपोखरी), जनता खाद भंडार (पचपोखरी), आईएफएफडीसी (पचपोखरी), साधन सहकारी समिति (बसदीला), बाबूराम खाद भंडार (महानपार), चौधरी खाद भंडार (महानपार) और किसान खाद भंडार (माधोपुर) जैसी प्रमुख दुकानों की जांच की गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में यूरिया और डीएपी सहित अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जनपद में अभी भी 18,304 मीट्रिक टन यूरिया और 4,908 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है, जबकि किसानों को लगभग 9,142 मीट्रिक टन यूरिया और 1,669 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। खरीफ सीजन में जनपद की कुल आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक सरप्लस में उपलब्ध है, इसलिए उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी जोत के अनुसार ही खाद की खरीद करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड