महुली पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ा प्रहार, दुकानदारों से संवाद कर हटवाया अवैध कब्जा
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आमजन की सुविधा, सुगम यातायात और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को महुली पुलिस ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान का जायजा लिया। दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से आमजन और वाहन चालकों के आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही थी।
महुली पुलिस ने दुकानदारों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान न रखने के प्रति जागरूक किया। पुलिस की अपील और समझाइश का दुकानदारों ने सकारात्मक रूप से पालन किया तथा दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लिया। इससे बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ और लोगों को राहत मिली।
पुलिस ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में दुकान के बाहर सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर अतिक्रमण न किया जाए। साथ ही अन्य व्यापारियों को भी जागरूक करते हुए कहा गया कि व्यापार के साथ-साथ आमजन की सुविधा और सार्वजनिक मार्गों को सुगम बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
महुली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें।
महुली पुलिस का संदेश है कि बेहतर व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के सामूहिक सहयोग से ही संभव है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड