रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

कुआनो पम्प नहर आधुनिकीकरण पूरा, 5058 किसान परिवारों को लाभ

Durgesh Mishra

कुआनो पम्प नहर का आधुनिकीकरण पूरा, 5058 किसान परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

संतकबीरनगर। जिले में चौधरी चरण सिंह
कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है।
अधिशासी अभियन्ता (लिफ्ट सिंचाई खण्ड, गोरखपुर) के अनुसार, वर्ष 1963-64 में स्थापित इस पम्प नहर की कुल लंबाई 115.22 किलोमीटर है और इसकी क्षमता 240 क्यूसेक है। इससे पहले लगभग 285 गांवों के 23,194 कृषक परिवार 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए इस पर निर्भर थे।
58.35 लाख रुपये की बचत के साथ कार्य पूर्ण
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस आधुनिकीकरण परियोजना की कुल लागत 1766.89 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। विभाग ने इसे तय बजट से 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूरा किया है।
विद्युत सबस्टेशन और मोटरों का हुआ कायाकल्प
परियोजना के तहत पम्प नहर के विद्युत सबस्टेशन को 33/3.3 केवी से उच्चीकृत (अपग्रेड) करके 33/11 केवी कर दिया गया है। इसके अलावा पम्प हाउस में पुरानी मोटरों व पम्पों को बदलकर नई तकनीक के उपकरण स्थापित किए गए हैं।
कृषि गतिविधियों को मिलेगी मजबूती
पम्प नहर की क्षमता बहाल होने से लगभग 5,058 नए कृषक परिवारों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में फसलों की सिंचाई सुचारु होगी और किसानों की कृषि पैदावार को बढ़ावा मिलेगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी