शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के खलीलाबाद में, विधायक अंकुरराज तिवारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रांगण से शुरू किया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस दौरान बताया कि संचारी अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाना है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा, और इसके साथ ही 11 अन्य विभाग भी अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामरतन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डॉ. सोहन प्रसाद गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वी.के. सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार चौबे और समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी तथा अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड