शुरू न्यूज़
गोरखपुर के घासी कटरा स्थित स्वर्गद्वारी श्री श्री शीतला चारों धाम मंदिर की असीम अनुकम्पा से हर वर्ष की भांति इस साल भी भगवान जगन्नाथ की भव्य नगर शोभायात्रा बेहद हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस पावन रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और माता सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकले। आयोजक स्वरूप गुप्ता के अनुसार, यह भव्य शोभायात्रा घासी कटरा से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों जैसे जाफरा बाजार, चरन लाल चौक, आर्यनगर बक्शीपुर, रेती चौक, गीता प्रेस, लाल डिग्गी और मिर्जापुर होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ का भात महाप्रसाद वितरित किया गया।
भक्तिमय माहौल में आयोजित हुई इस पावन रथयात्रा के मुख्य यजमान पियुष गुप्ता और ज्योति गुप्ता रहे। इस शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे रास्ते भर भगवान के रथ का स्वागत पुष्प वर्षा तथा आरती उतारकर किया गया। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से समय पर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र और माता सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस भव्य धार्मिक महोत्सव का साक्षी बनने की अपील की थी। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड