शुरू न्यूज़
देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और कोऑपरेटिव चौराहा पर सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर सवारी भरने वाले ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इसके साथ ही बस स्टैंड और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पुरवा पर भी सघन चेकिंग की गई।
इस अभियान के दौरान बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों और बाइक पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस के चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 86 वाहनों का ई-चालान किया गया और 02 वाहनों को सीज किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड