शुरू न्यूज़
गोरखपुर में सत्ता पक्ष द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाए गए समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टरों को लेकर भारी बवाल शुरू हो गया है। इन विवादित पोस्टरों से आक्रोशित होकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इन्हें सरेराह फाड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे शहर में राजनीतिक सरगर्मी बेहद तेज हो गई है और दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बन गया है।
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्ततम इलाकों में होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए जा रहे थे। इन पोस्टरों में सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच के पारिवारिक व राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर विवादित टिप्पणियां और तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन पोस्टरों का एकमात्र मकसद पार्टी नेतृत्व की छवि को धूमिल करना और कार्यकर्ताओं को उकसाना था।
पोस्टर फाड़े जाने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी ने कहा कि हमारे नेताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विकास और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। अविनाश तिवारी ने चेतावनी दी कि श्रद्धेय नेताजी देश के कद्दावर नेता रहे हैं और उनके तथा अखिलेश यादव के खिलाफ कोई भी अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि इन अराजक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो सपा के युवा सड़क पर उतरकर करारा जवाब देंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड