शुरू न्यूज़
वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर गोरखपुर मंडल के पनियरा, पिपराइच और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी राजेश निषाद के नेतृत्व में हजारों मछुआरों ने इस शहादत दिवस में सहभागिता की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप के हाथों 1,000 गरीब छात्राओं को मुफ्त साइकिलों का वितरण किया गया, जिसे राजेश निषाद ने अपने निजी पैसों से उपलब्ध कराया था। इसके साथ ही महिलाओं में साड़ियों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रत्याशी राजेश निषाद ने कहा कि घटना के बाद अगर किसी ने वीरांगना फूलन देवी का सहयोग किया, तो वह स्वर्गीय मुलायम सिंह थे, जिन्होंने उन्हें सदन में भेजने का काम किया था। वहीं मीडिया से बात करते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में जुटा यह जनसैलाब भारतीय जनता पार्टी की पूरी तरह से सफाई तय होने का संकेत दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही मछुआरों के बारे में सोचा है, जबकि भाजपा कार्यालय में शहादत दिवस न मनाना उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड