शुरू न्यूज़
गोरखपुर में राप्ती नदी में मलाव निवासी 70 वर्षीय सर्राफा कारोबारी रामलाल वर्मा का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। रामलाल वर्मा बुधवार सुबह कौड़ीराम स्थित घर से कटरा मलांव में दुकान खोलने निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचे। अगले दिन बेलीपार थाना क्षेत्र के कनइल-कसिहार बंधे के पास नदी में उनका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर खून के निशान, चप्पल, शराब की खाली बोतलें और मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में घटना का खुलासा करते हुए छात्र सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हत्या की साजिश 10वीं के 19 वर्षीय छात्र प्रिंस ने रची थी। प्रिंस ने कारोबारी से बाइक खरीदने के लिए ₹1 लाख उधार लिए थे। रुपये न लौटाने पड़ें, इसलिए उसने रामलाल वर्मा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुराना परिचय होने के कारण बुधवार सुबह कसिहार ऑटो स्टैंड से प्रिंस ने कारोबारी को दुकान छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उसने अपने ममेरे भाई अंशू (18) को बैठाया और फिर दोनों उन्हें भगवान राम के दर्शन कराने के बहाने कनइल कसिहार बांध के पास मंदिर ले गए।
मंदिर के पास प्रिंस का मौसेरा भाई दिव्यांश पांडेय और एक किशोर पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचने पर अंशू ने कारोबारी के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए और छात्र प्रिंस ने जेब से चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर 6 वार कर दिए। कारोबारी के लहूलुहान होकर गिरने और मौत होने के बाद आरोपी शव को 500 मीटर तक घसीटकर राप्ती नदी में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक, सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड