₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

सुगम सिंह शेखावत ‘उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित

Jai Singh

लोक नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रख्यात कलाकार सुगम सिंह शेखावत को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित ‘उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से जूनियर रिसर्च फैलोशिप का सम्मान भी प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदर्शन कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सर्वोच्च राजकीय सम्मान सुगम सिंह शेखावत को मिलने से पूरे गोरखपुर शहर और कला जगत में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में गोरखपुर में एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते हुए सुगम सिंह शेखावत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, परिवार और उन सभी कला प्रेमियों को दिया जिन्होंने उनकी यात्रा में उनका साथ दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और संरक्षण से लोकसंस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका सम्मान नहीं है, बल्कि उस कला और परंपरा का सम्मान है जिसे वह जीती आई हैं, और वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें इस कला की सेवा करने का अवसर मिला।

पिछले 10 वर्षों से लोक कला के क्षेत्र में सक्रिय सुगम सिंह शेखावत ने विशेष रूप से वनटांगिया और मुसहर समुदाय के अंतिम पंक्ति के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वे युवाओं को इस कला से जोड़ने और इसे सहेजने के लिए अपने प्रयासों को और गति देंगी। इसी क्रम में उन्होंने गोरखपुर में आगामी 15 जुलाई 2026 को होने वाले ‘राष्ट्रीय नाट्य उत्सव’ के भव्य आयोजन की जानकारी दी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी