जी.आर. एकेडमी में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधि
हेड बॉय बने गौरव पाण्डेय, हेड गर्ल चुनी गईं रिया राव; विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान
संतकबीरनगर।। जी.आर. एकेडमी, देवदाड़, माहनपार, खलीलाबाद में छात्र नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद (Student Council) का चुनाव उत्साहपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया गया। चुनाव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग किया।
विद्यालय प्रशासन की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। मतदान के बाद मतगणना पूरी होने पर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
चुनाव परिणाम
हेड बॉय: गौरव पाण्डेय (कक्षा 12)
हेड गर्ल: रिया राव (कक्षा 10)
डिप्टी हेड बॉय: आयुष यादव (कक्षा 9)
डिप्टी हेड गर्ल: श्रेया यादव (कक्षा 10)
अन्य पदों पर दयानंद गुप्ता को असेंबली इंचार्ज बॉय, व्याख्या श्रीवास्तव को असेंबली इंचार्ज गर्ल, देव जायसवाल को अकादमिक हेड बॉय, अवनि दुबे को अकादमिक हेड गर्ल, मनीष को डिसिप्लिन इंचार्ज बॉय, श्रुति को डिसिप्लिन इंचार्ज गर्ल, अर्नव त्रिपाठी को स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय, स्नेहा कुमारी को स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल, दिव्यांश मौर्य को लैंग्वेज हेड बॉय, आंशिक को लैंग्वेज हेड गर्ल, साहिल को कल्चरल हेड बॉय तथा गरिमा को कल्चरल हेड गर्ल चुना गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलीप मणि त्रिपाठी ने सभी निर्वाचित एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व, सहयोग और सेवा-भाव का विकास करना है। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए छात्र हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।विद्यालय के संरक्षक श्री आशुतोष त्रिपाठी ने भी सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड