इटौवा की संचालित लाइब्रेरी का डीपीआरओ अरुण कुमार ने किया औचक निरीक्षण
– लाइब्रेरी में प्रयुक्त सभी किताबों और अन्य उपकरणों का स्टॉक रजिस्टर तैयार करने का दिया निर्देश
– युवाओं का लाइब्रेरी के प्रति उत्साह देख डीपीआरओ ने प्रधान प्रतिनिधि और सचिव को दी बधाई
संतकबीरनगर।
जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इटौवा में नव सृजित डिज़िटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में युवाओं को अध्ययनरत देख डीपीआरओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह और पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव को शाबाशी दी। उन्होंने लाइब्रेरी में शासन की तरफ से उपलब्ध कराए गए सभी समानों और ग्राम पंचायत से उपलब्ध उपकरणों का स्टॉक रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। लाइब्रेरी का कमरा छोटा होने से पर्याप्त जगह नहीं थी जिस पर डीपीआरओ अरुण कुमार ने एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत में धन की उपलब्धता के अनुसार इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। गांव में कुछ स्थानों और पंचायत भवन के पास फैली गंदगी को तत्काल दूर कराने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया। शासन की नीतियों के तहत इटौवा में व्यवस्थित रूप से स्थापित लाइब्रेरी और उसके शानदार संचालन पर प्रसन्नता जताई। डीपीआरओ अरुण कुमार ने एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा को ब्लॉक क्षेत्र के सभी चयनित ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द लाइब्रेरी स्थापित करके उसे संचालित कराने का निर्देश दिया। प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने डीपीआरओ अरुण कुमार के ग्राम पंचायत में पहली बार आगमन पर उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटम भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा,पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार, संदीप सिंह सहित गांव के तमाम युवा भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड