दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह संपन्न 6 जोड़ों ने लिए सात फेरे
मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में प्रबंधक आलोक गुप्ता की देखरेख में छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करते हुए एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान संस्थान की ओर से नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक सामग्री एवं उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए दहेज रहित विवाह को समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया।
प्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना और समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड