संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से विभाग की योजनाओं में प्रगति और गुणवत्ता की बिंदुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का समय से सत्यापन करवाकर धनराशि जारी की जाए और जनपद में निर्मित आरआरसी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने कोचरी, हैंसर बाजार में स्थापित प्लास्टिक प्रबंधन इकाई में विद्युत कनेक्शन लगवाने तथा दलेलगंज का नियमित संचालन कराने के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि का व्यय बढ़ाने तथा आवश्यक एवं तर्कसंगत मद में व्यय करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों का काम पूरा कराने, पंचायत भवन का निर्माण और वहां पर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। डिजिटल लाइब्रेरी में आपूर्ति के सत्यापन के लिए टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए गए ताकि गुणवत्तापूर्ण सामग्री की आपूर्ति हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड